नकली तेल बनाने वालों के ठिकानों पर पड़ गया छापा,दिल्ली के अधिकारियों ने जब्त की नकली 400 केन

Author Picture
By Sharma Published On: March 27, 2021

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नकली तेल बनाने वाले दो ठिकानों पर दिल्ली की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान अधिकारियों ने 400 केन नकली तेल जब्त की है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की छापेमार कार्रवाई अभी भी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई टीम ने शाहजहानाबाद और हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित नकली तेल बनाने वालों के दो ठिकानों पर दबिश दी है। छापेमार कार्रवाई दिल्ली कोर्ट के आदेश पर की गई है।

बताया जा रहा है कि दोनों जगहों पर कीर्ति कंपनी का नकली तेल बनाया जा रहा था।

बता दें कि मिलावटखोरों और नकली सामान बनाने वालों के खिलाफ मध्यप्रदेश प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारएी है। प्रशासन ने प्रदेश के कई जिलों में नकली सामान बनाने वालों के ठिकानों पर दबिश देकर कई बड़े खुलासे किए हैं।