साध्वी Pragya ने सोनिया-राहुल गांधी की देशभक्ति पर उठाए सवाल कहा- विदेशी महिला के गर्भ से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: June 29, 2020
साध्वी Pragya ने सोनिया-राहुल गांधी की देशभक्ति पर उठाए सवाल कहा- विदेशी महिला के गर्भ से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता

भोपाल :- भोपाल ( Bhopal ) से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( Sadhvi Pragya Singh Thakur ) ने राहुल गांधी ( Rahul Gandi ) की देशभक्ति पर सवाल उठाया हैं। भोपाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस ( Congress ) की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) और राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा- कांग्रेस में ना तो सभ्यता हैं और ना ही संस्कार

इतना ही नहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि ”कांग्रेस में ना तो सभ्यता है और न ही संस्कार, राष्ट्रभक्ति कहां से आएगी। जो 2 देशों की सदस्यता लेकर बैठा हो उसमें राष्ट्रभक्ति कहां से आएगी। यह राष्ट्र सनातनी और पराक्रमी है। यहां के लोग बलिदान देना जानते हैं। चीन भारत से बना है, पाकिस्तान भारत से बना है, अफगानिस्तान भारत से बना है। ”हमारे राष्ट्र के पराक्रम के सामने कोई विजयी नहीं हो सकता”।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा- हमारे राष्ट्र के पराक्रम के सामने कोई विजयी नहीं हो सकता

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि ”जो देश आंख दिखा रहे हैं, वे हमेशा छल करते हैं। हमारे राष्ट्र के पराक्रम के सामने कोई विजयी नहीं हो सकता। हमारा एक-एक सैनिक निहथ्था होकर भी उनके कई हजार सैनिकों को समाप्त कर सकता है। उनके सैनिक हथियार लिए थे और हमारे सैनिक निहथ्थे थे। मोदी जी के हाथ में देश सुरक्षित है।”