देखें लिस्ट: मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 12, 2020
Shivraj Cabinet : मंत्रियों से ज्यादा विभाग, पुराने 5 मंत्रियों के भी बदल सकते हैं विभाग 

भोपाल :- मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल के विभागों के बंटवारे का इंतजार अब खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के बीच रविवार शाम को विभाग का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे कि रविवार को विभागों का बंटवारा कर दिया जायेगा।

MP समाचार की जानकारी के अनुसार नरोत्तम मिश्रा को गृह एवं संसदीय कार्य, गोविंद सिंह राजपूत को परिहवन, गोपाल भार्गव को पीडब्ल्यूडी, भूपेंद्र सिंह को नगरीय प्रशासन, मोहन यादव को उच्च शिक्षा, जगदीश देवड़ा को वित्त, यशोधरा राजे सिंधिया को खेल, विश्वास सारंग को तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा और इमरती देवी को महिला बाल विकास की जिम्मेदारी मिली हैं।

वही महेंद्र सिंह सिसोदिया को स्वास्थ्य विभाग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को उद्योग, तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग, अरविंद भदौरिया को सहकारिता, ओमप्रकाश सकलेचा को एमएसएमई, एंदल सिंह कंसाना को पीएचई, जगदीश देवड़ा को वित्त विभाग, बिसाहूलाल सिंह को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग औऱ राजवर्धन सिंह को उधोग विभाग की जिम्मेदारी मिली हैं।

इसके साथ ही प्रद्युम्न सिंह लोधी को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और प्रदीप जायसवाल को भी स्टेट माइनिंग कारपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री का भी दर्जा रहेगा।

 

इसके साथ ही अन्य मंत्रियो के विभागों की जानकारी कुछ ही समय मे अपडेट की जायेगी।