शिवराज सरकार : मुख्यमंत्री के बाद सरकार में सबसे पावरफुल मंत्री बने नरोत्तम मिश्रा, मिले 4 मुख्य विभाग   

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 13, 2020
CM Shivraj के बाद MP के सबसे पावरफुल मंत्री बने Narottam Mishra मिले 4 विभाग
भोपाल :- मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्रियो के विभाग का बंटवारा हो गया हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद सरकार में सबसे ज्यादा दबदबा नज़र आ रहा हैं। 
 
नरोत्तम मिश्रा ने शिवराज सरकार में 4 विभागों के मंत्री बनने के बाद अपनी अपनी ताकत दिखा दी हैं। शिवराज सरकार में नरोत्तम मिश्रा ऐसे पहले मंत्री हैं  जिन्हें गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि जैसे मुख्य 4 विभागों का मंत्री बनाया गया हैं। इसके साथ ही  मिश्रा ने अपने समर्थकों को भी  मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभाग दिलाये है।  


एंदल सिंह कंसाना को पीएचई, बिसाहूलाल सिंह को खाद्य एवं आपूर्ति और हरदीप सिंह डंग को पर्यावरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिलाया हैं। बताया जाता हैं कि तीनों मंत्रियों को बीजेपी में शामिल करने में मिश्रा का अहम भूमिका हैं।