पूर्व मुख्यमंत्री चाहते हैं कि सोनिया गाँधी ही संभाले कांग्रेस पार्टी की बागडोर

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 25, 2020
sonia-gandhi-took-over-the-reins-of-the-party
भोपाल :- कांग्रेस की अध्यक्षता को लेकर देश में राजनीति प्रारम्भ हो चुकी हैं। हर कांग्रेस नेता के अपने अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। कांग्रेस के कही नेता अपने तीखे बयानों से सुर्खियों में हैं। यही कुछ नेता चाहते हैं कि सोनिया गाँधी या राहुल गाँधी को ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाये। प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने बड़े बयान में कहा हैं कि में तो पहले ही कह चुका हूँ कि कांग्रेस की अध्यक्षता की बागडोर सोनिया गाँधी के हाथ में दोबारा  दी जाये। सोनिया गाँधी  के ट्वीट पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं तो साफ़ कह चुका हूँ कि सोनिया गाँधी को ही कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनकर एक बार फिर इस पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए।