MP के 9 जिलों में 31°C तापमान, अगले 24 घंटे का मौसम का अनुमान

Author Picture
By Desk Input Published On: February 18, 2025

भोपाल। प्रदेश में धूप के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं। इसका प्रभाव दिन के साथ रात के तापमान में भी साफ नजर आ रहा है। तीखी धूप की वजह से सोमवार को प्रदेश के नर्मदापुरम, मंडला और सिवनी जिले का पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। प्रदेश के नौ जिलों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई, नर्मदापुरम और सिवनी में पारा 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

सागर में 16 डिग्री सेल्सियस और भोपाल, इंदौर, खंडवा व रतलाम में पारा 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 19 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन इसके बाद गर्मी और बढ़ने लगेगी।

प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

वर्तमान में जो सिस्टम हैं, उनकी वजह से हवाओं का रुख कभी उत्तरी हो जाता है तो कभी पश्चिमी। इस वजह से तापमान में मामूली परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।
चार महानगरों में ऐसा रहा तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल 31.8 15.0
इंदौर 30.8 15.6
ग्वालियर 29.6 13.3
जबलपुर 30.4 13.7