BJP के इस जिला अध्यक्ष ने उठाया बेसहारा महिला का फायदा, करतूत का Audio आया सामने

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: November 23, 2020
The audio of the deeds of this district president of BJP came out

भोपाल :- देश में जिस समय कोरोना का क़हर चल रहा था और देश के लोग और सभी नेता कोरोना से बचने के उपाय ढूंढ रहे थे। वही बीजेपी के जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान एक महिला के फ़ोटो के दीवाने हुए जा रहे थे। जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसी महिला की जो अपने परिवार से दहेज प्रताड़ना व यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी थी। जब उसने उनके खिलाफ शिकायत की तो बीजेपी के जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने उसस से अपनेपन की लकीर ही मिटा दी।

सामने आई कुछ व्हाट्सएप चैट और ऑडियो क्लिप…

लॉकडाउन के कठिन समय पर जब एक महिला को उसके परिवार के द्वारा बेघर करते हुए बीच चौराहे पर छोड़ दिया जाता है और वह बेसहारा औरत मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी सीधी के जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान से संपर्क करती है, तो भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उस बेसहारा औरत का कुछ ज़्यादा ही ख़्याल रखने लगे यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होता है।

ये हैं बीजेपी के जिला अध्यक्ष की करतूत…       

बीजेपी जिला अध्यक्ष ने बेसहारा महिला से आपत्तिजनक ढंग से बात करते हुए उसकी कुछ खास तरह की तस्वीरें मांगी… साथ ही उसे लालच देते हुए प्राइवेट हॉस्पिटल में एक नौकरी दिलाने की बात कही और बातो ही बातो में उसे अपने घर में रहने के लिए भी कहा। बात यहाँ पर ख़त्म नहीं होती है उसे भोपाल आने तक का निमंत्रण दे दिया नेताजी ने।

एमपी समाचार ने जिला अध्यक्ष से बात की ज़िला अध्यक्ष ने बातचीत की पुष्टि की हैं औऱ ऑडियो की पुष्टि करते हुए से ख़ास बातचीत में कही गयी बातें…

शुरुआत में जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह ने इंकार करते हुए कहा की मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है और साथ ही महिला का नाम भी पूछा… थोड़ी देर आनाकानी करने के बाद  इस बात की पुष्टि की सुनिए ज़िलाध्यक्ष से पूरी बातचीत।

एमपी समाचार लगातार भाजपा प्रदेश अधिक वीडी शर्मा से भी संपर्क करने की कोशिश कर रहा हैं, अभी तक उनसे से संपर्क नहीं हो पाया हैं। संपर्क होने के साथ ही आपको बताएंगे कि उनका क्या कुछ कहना है।

सुनिए ऑडियो…