MP में 6 IAS अधिकारियों के तबादले, निवाड़ी-श्योपुर के कलेक्टर बदले

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: October 10, 2024

 

भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल ही में 3 सीनियर IAS अधिकारियों सहित 6 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जो प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलावों को दर्शाते हैं। इन आदेशों के तहत, श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ को हटाकर 2013 बैच के प्रमोटी IAS अधिकारी किशोर कान्याल को उनकी जगह नियुक्त किया गया है। कान्याल, जो पहले वन महकमे में उपसचिव के रूप में कार्यरत थे, कान्याल को वन मंत्री रामनिवास रावत के विभाग में पदस्थ होने का लाभ मिला है।

इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

किशोर कन्याल- कलेक्टर, श्योपुर
अरुण विश्वकर्मा- अपर संचालक, कृषि विपणन बोर्ड
लोकेश जांगिड़- कलेक्टर, निवाड़ी
सौम्या आनंद- सहायक कलेक्टर, शहडोल
कार्तिकेय जायसवाल- सहायक कलेक्टर, बालाघाट
विशाल धाकड़- सहायक कलेक्टर, धार

जांगिड़ की नई नियुक्ति निवाड़ी कलेक्टर के रूप में की गई है, जबकि निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को हटाकर उन्हें अपर संचालक, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के पद पर भेजा गया है। विश्वकर्मा हाल ही में एक तहसीलदार के विरुद्ध कार्यवाही के कारण चर्चा में आए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि सौम्या आनंद, कार्तिकेय जायसवाल और विशाल धाकड़ को सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया। सौम्या आनंद को सहायक कलेक्टर शहडोल, जायसवाल को बालाघाट और धाकड़ को धार में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।