केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे BJP मुख्यालय, चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में हुए शामिल

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: June 18, 2020

भोपाल :- मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रहीं हैं। ज़िसके लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय समेत कई बीजेपी नेता मुख्यालय पहुंचे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसमें चुनाव से जुड़ी हुई रणनीति बनी। वहीं बाद में केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल भी बीजेपी दीपक जोशी को साथ लेकर पहुंचे। इसकी वजह दीपक जोशी की पार्टी से नाराजगी को लेकर चल रही अटकलें बताई जा रहीं हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते राज्यसभा के उम्मीदवार सुमेर सिंह सोलंकी के साथ मुख्यालय पहुंचे।

दरअसल 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं, इसी को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टियों की बैठक जारी हैं। दोनों की ही नज़र राज्यसभा की सीटों पर टिकी हुई हैं। भाजपा की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया औऱ सुमेर सिंह सोलंकी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह औऱ फूल सिंह बरैया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया हैं।