G-LDSFEPM48Y

आज सोने के भाव में बड़ा बदलाव, जानिए ताजा कीमत

भोपाल। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं या सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो आज के बाजार भाव जानना जरूरी है। रविवार, 24 नवंबर को भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,380 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,749 रुपये प्रति ग्राम है।

भोपाल में सोने के भाव
शनिवार, 23 नवंबर को भोपाल में 22 कैरेट सोना 73,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 76,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा था। लेकिन आज सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है। 22 कैरेट सोने का भाव 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 77,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

भोपाल में चांदी की कीमत
चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शनिवार को चांदी का भाव 1,01,000 रुपये प्रति किलो था, और आज भी यह वही कीमत बनी हुई है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें
सोने की शुद्धता का निर्धारण अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा हॉल मार्क के माध्यम से किया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 का हॉल मार्क होता है। सामान्यतः 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना शुद्ध होगा।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, और जिंक मिलाई जाती हैं। 24 कैरेट सोना अत्यधिक शुद्ध होता है, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोने के आभूषण बेचते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!