Site icon MP Samachar – MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें नई कीमतें

gold

gold

भोपाल। अगर आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले आज के भाव जरूर जान लें। अगर आप निवेश के तौर पर सोने में पैसे लगाना चाहते हैं या सोने का सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

 

भोपाल में सोने के भाव

5 मार्च को भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 8,090 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 8,495 रुपये प्रति ग्राम है। मंगलवार और बुधवार के सोने के भाव में बदलाव: कल, यानी 4 मार्च को भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 80,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 84,260 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज, 5 मार्च को सोने के भाव में वृद्धि देखने को मिली है। अब 22 कैरेट सोने का भाव 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 84,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल में चांदी के भाव

चांदी की कीमतों में भी आज हल्की बढ़त देखने को मिली है। बैंकबाजार डॉट कॉम के अनुसार, मंगलवार को भोपाल में चांदी का भाव 1,06,000 रुपये प्रति किलो था, जबकि आज, बुधवार को यह 1,07,000 रुपये प्रति किलो हो गया है।

सोने की शुद्धता की पहचान

सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉलमार्क का ध्यान रखें, जो अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा दिया जाता है। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 का हॉलमार्क होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। ध्यान रखें कि कैरेट जितना ज्यादा होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी या जिंक मिलाकर उसे कड़ा बनाया जाता है, जिससे यह गहनों के लिए उपयुक्त होता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे गहने बनाना संभव नहीं होता, इसलिए अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट सोने का ही व्यापार करते हैं।

Exit mobile version