Thursday, April 17, 2025

मध्यप्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव,इन जिले में पढ़ी कड़ाके ठंड 

भोपाल। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश के कई जिलों में रात का पारा लुढ़क गया है। चार प्रमुख शहरों में से एक ग्वालियर की रातें सबसे ठंडी हैं। गुरुवार रात में यहां पारा 0.5 लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। भोपाल-इंदौर और जबलपुर में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। ग्वालियर के बाद खजुराहो और नौगांव में सबसे कम तापमान है। ठंड बढ़ने के साथ कई जिलों में अलाव भी जलने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बर्फ गिर रही है। ठंडी हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ा है। गुरुवार की रात में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच पहुंच गया। इनमें ग्वालियर, नौगांव और खजुराहो ऐसे शहर है, जहां पर पारा 7 से 9 डिग्री के बीच रहा।

भोपाल में तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट हुई है। गुरुवार रात यहां का तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 14.6 और जबलपुर में 14.7 डिग्री तापमान रहा। बुधवार की रात भोपाल में न्यूनतम तापमान 15, इंदौर में 16.8 और जबलपुर में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह ठंडी हवाएं चलती रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!