सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट,जानिए क्या है भाव

भोपाल। भोपाल में आज का 22 कैरेट सोने का भाव 4577 रुपए प्रति ग्राम है। वहीं 24 कैरेट की बात करें तो यह भाव 4806 रुपए प्रति ग्राम है। बैंक बाजार वेबसाइट के अनुसार, कल यानी कि रविवार को मुकाबले सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 6 जनवरी को सोने के दाम में तेजी देखी गई थी।

 

बता दें कि बीती 6 जनवरी को भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 4612 रुपए प्रति ग्राम था। वहीं 10 ग्राम यानी कि एक तोले सोने का भाव 46120 रुपए था। जो कि आज 45770 रुपए है. वहीं 24 कैरेट का भाव 48060 रुपए तोला है।

 

चांदी की बात करें तो आज भोपाल में एक ग्राम चांदी की कीमत 64.6 रुपए है। चांदी के दाम में भी कल के मुकाबले अंतर नहीं आया है। चांदी के एक किलो सिल्वर बार की कीमत 64600 रुपए है। इससे पहले 7 जनवरी को चांदी का भाव 64.5 रुपए प्रति ग्राम था। खास बात ये थी कि हाल के दिनों में चांदी के भाव में थोड़ी गिरावट आई है। साल की शुरुआत में यह दाम 66 रुपए था। जिसमें गिरावट आ रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!