Friday, April 18, 2025

MP में जापान की बड़ी कंपनियों का निवेश, CM मोहन यादव ने दी बड़ी जानकारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर जापान यात्रा पर गए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जापान की प्रमुख कंपनियां अब मध्य प्रदेश में व्यापार करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे खुशी है कि जापान की बड़ी कंपनियां मध्य प्रदेश में आकर अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां से उत्पादों को न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक भी आसानी से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पैनासोनिक और ब्रिजस्टोन जैसी कंपनियों सहित जापानी निवेशकों ने राज्य में निवेश के लिए सहमति दी है।

व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए बैठकें
अपनी चार दिवसीय जापान यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री ने व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम बैठकों में भाग लिया। उन्होंने जापान में विभिन्न बौद्ध धार्मिक स्थलों का भी दौरा किया और कहा, “हमारे यहां धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की परंपरा है। जापान यात्रा के दौरान हमने जिन प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की, उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाया और मध्य प्रदेश में निवेश करने की बात कही।” इसके अलावा, उन्होंने जापान की बुलेट ट्रेन में यात्रा की और इसकी उन्नत तकनीक की सराहना की।

जापान की मेहमाननवाजी की सराहना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान की मेहमाननवाजी की भी सराहना की। यात्रा के चौथे दिन, उन्होंने क्योटो स्थित विश्व प्रसिद्ध किंकाकूजी (स्वर्ण मंदिर) का भ्रमण किया। इसके अलावा, उन्होंने क्योटो में स्थित निजो-जो कैसल का भी अवलोकन किया, जो जापान की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!