الرئيسيةप्रदेशआज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल, जानें नए भाव

आज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल, जानें नए भाव

भोपाल। यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, या फिर सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको आज के भावों के बारे में जान लेना चाहिए। आज, बुधवार 11 दिसंबर को भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 7,285 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 7,649 रुपये है।

भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव
मंगलवार को भोपाल में 22 कैरेट सोना 72,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 75,710 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा था। आज, बुधवार 11 दिसंबर को सोने की कीमतों में उछाल आया है। 22 कैरेट सोने की कीमत 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 76,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

भोपाल में चांदी की कीमत
चांदी के भाव में भी आज वृद्धि देखने को मिली है। बैंकबाजार डॉट कॉम के अनुसार, मंगलवार को चांदी 1,00,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वहीं आज बुधवार को चांदी का भाव 1,04,000 रुपये प्रति किलो होगा।

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। आमतौर पर सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। कैरेट जितना ज्यादा होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी या जिंक मिलाई जाती हैं, ताकि जेवर बन सके। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसे आभूषणों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, इसलिए अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट सोने का ही व्यापार करते हैं।

RELATED ARTICLES

ترك الرد

من فضلك ادخل تعليقك
من فضلك ادخل اسمك هنا

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!