सोने की कीमतों में बड़ी उछाल, जानें नया रेट

भोपाल। सोना-चांदी खरीदने या सोने में निवेश करने से पहले आज के भावों की जानकारी लेना जरूरी है। आज, 28 दिसंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 7,230 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 7,592 रुपये है।

भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम
शुक्रवार को भोपाल में 22 कैरेट सोना 72,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। आज, शनिवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोना अब 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

भोपाल में चांदी का भाव
चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बैंकबाजार डॉट कॉम के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को भोपाल में चांदी 1,00,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क का उपयोग किया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा प्रमाणित किया जाता है।
– 24 कैरेट सोना 999 अंकित।
– 23 कैरेट सोना 958 अंकित।
– 22 कैरेट सोना 916अंकित।
– 21 कैरेट सोना 875 अंकित।
– 18 कैरेट सोना 750 अंकित।
आमतौर पर, 22 कैरेट सोने का उपयोग आभूषणों में किया जाता है, जबकि 18 कैरेट का भी कुछ लोग उपयोग करते हैं। कैरेट जितना अधिक होता है, सोने की शुद्धता उतनी ही ज्यादा होती है।

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर
– 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और इसका उपयोग आभूषण बनाने में नहीं किया जा सकता क्योंकि यह नरम होता है।
– 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। इसमें 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाई जाती हैं। यह आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त होता है।
अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट सोने में ही आभूषण बेचते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!