MP में 9वीं से 12वीं स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर,शिक्षा विभाग ने दिए ये निर्देश

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है। अब तक कई स्टूडेंट्स के मार्क्स ऑनलाइन नहीं भरे जा सके हैं। कई छात्रों के नाम प्रवेश सूची में नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे में एमपी बोर्ड ने स्कूलों को एक और अवसर देने का निर्णय लिया है। अब 31 जनवरी तक मार्क्स ऑनलाइन किए जा सकेंगे। ऑफलाइन मान्य नहीं होंगे।

 

पहले आखिरी तारीख 15 दिसंबर थी। उसे बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया गया था। अब इसे तीसरी बार आगे बढ़ाया गया है। यानि अब स्कूलों को मार्क्स ऑनलाइन करने का एक और मौका दिया गया है। मंडल के पीआरओ मुकेश मालवीय ने बताया कि करीब 6500 स्टूडेंट्स का 11वीं में नाम नहीं जुड़ पाया है। इसके अलावा भी कई प्री-बोर्ड की एग्जाम के पहले के कई और कारणों से छात्रों के नाम नहीं जुड़ सके हैं। 10वीं-12वीं के छात्र को परीक्षा फॉर्म में सुधार का एक और मौका दिया है। छात्र 15 जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। शनिवार को करेक्शन कराने का अंतिम दिन है।

 

कक्षा 9वीं में फेल स्टूडेंट्स के नाम संबंधित संस्थाओं द्वारा निर्धारित समयावधि में प्रवेश सूची में दर्ज नहीं किए गए हैं। ऐसे छात्रों के ऑनलाइन अंक भी नहीं भरे जा सके हैं।

9वीं व 11वीं के ऐसे स्टूडेंट्स जिनके द्वारा संस्था परिवर्तन करने और नई संस्था द्वारा तय समय में प्रवेश सूची में दर्ज नहीं किए जाने से ऐसे छात्रों के ऑनलाइन मार्क्स अभी भरे नहीं जा सके हैं। मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल विशेष परीक्षा व पूरक परीक्षा वर्ष 2021 में शामिल करीब 6500 छात्रों के नाम पर 11वीं क्लास में नहीं जुड़ पाए हैं। उन्हें नामांकन क्रमांक आवंटित हो चुका है, लेकिन संबंधित संस्था द्वारा उनके नाम प्रवेश सूची में नहीं जोड़े जा सके हैं। निर्धारित समय सभी छात्रों के मार्क्स ऑनलाइन भरना जरूरी है। तय समय के बाद किसी भी स्थिति में ऑफलाइन मार्क्स मान्य नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!