27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

मप्र में बड़ा सियासी फैसला, राज्यपाल आज आ रहीं भोपाल, CM से मिल सकते हैं प्रदेशाध्यक्ष

Must read

भोपाल | प्रदेश में एक-दो दिन में बड़ा सियासी फैसला हो सकता है। राज्यपाल वे 4 दिसंबर की दोपहर सवा तीन बजे लखनऊ से विशेष विमान से भोपाल आएंगी। एयरपोर्ट से सीधे वे राजभवन पहुंचेंगी। इसी बीच खबर है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने भी राज्यपाल के आने के पहले राजनीतिक बैठकों के लिए समय रिजर्व रखा है। 

सूत्रों का दावा है कि शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक शिवराज इसी सिलसिले में बैठकें और मुलाकातें कर सकते हैं।सुबह साढ़े 10 बजे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी सीएम हाउस जा सकते हैं। 

उपचुनाव के नतीजों के 24 दिन बाद हो रही यह मुलाकात मंत्रिमंडल और भाजपा संगठन के विस्तार को लेकर अहम मानी जा रही है। इसमें इस्तीफा देने वाले दोनों पूर्व मंत्रियों तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत के अलावा चुनाव हारे तीन मंत्रियों इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया और एदलसिंह कंसाना को सरकार या निगम मंडलों में जगह देने पर विचार हो सकता है।

राज्यपाल के अचानक भोपाल प्रवास को भी इसी राजनीतिक सरगर्मी से जोड़कर देखा जा रहा है। राजभवन ने राज्यपाल के भोपाल आगमन के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। मुख्यमंत्री ने सुबह से दोपहर तक राजनीतिक बैठकों के लिए समय रिजर्व किया है। निगम, मंडलों में नियुक्ति के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी पर अंतिम मोहर लगाई जा सकती है।

 हालांकि शिवराज कह रहे हैं कि अभी मंत्रीमंडल विस्तार का इरादा नहीं है। जब करेंगे, तो अटकलें बंद हो जाएंगी, लेकिन सिंधिया के दोनों पूर्व मंत्रियों (सिलावट-राजपूत) को प्राथमिकता से कैबिनेट का दर्जा फिर से देने का दबाव भी है। इस सिलसिले में शिवराज-सिंधिया की औपचारिक मुलाकात हो चुकी है।

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!