MP बोर्ड के 10वीं व 12वीं के छात्रों की परीक्षा को लेकर आई बड़ी अपडेट

ग्वालियर। एमपी बोर्ड की परीक्षा कोरोना संक्रमित छात्र भी दे सकेंगे। बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कोरोना संक्रमित और लक्षण वाले स्टूडेंट्स के लिए अलग व्यवस्था होगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्र पर अलग से आईसोलेशन रूम में बनाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को बोर्ड मीटिंग में निर्णय लिया गया। प्रदेश में 17 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।

 

10वीं और 12वीं की क्लास में करीब 18 लाख छात्र बैठ रहे हैं। जबकि मध्यप्रदेश में इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया था। मंडल ने परीक्षा के दौरान दिव्यांग छात्रों को भी कई तरह राहत दिए जाने का निर्णय लिया है।

 

इन लोगों को मिलेगी कई तरह की राहत

 

एमपी बोर्ड ने परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए दृष्टिहीन, मानसिक विकलांग एवं हाथ की हड्‌डी टूट जाने अथवा हाथ की खराबी के कारण लिखने में असमर्थ छात्रों को कई तरह की राहत दी जाएगी। ऐसे छात्र लिखने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। विषय चयन, अतिरिक्त समय, परीक्षा शुल्क से छूट, कंप्यूटर या टाईप राइटर चयन की सुविधा दी जाएंगी।

 

10वीं के 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के पेपर 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। एमपी बोर्ड की परीक्षाएं पहली बार फरवरी में हो रही हैं। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया है। एमपी बोर्ड टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जारी किया जा चुका है। परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। मंत्री इंदर सिंह परमार पहले ही कह चुके हैं कि परीक्षा समय पर और ऑफलाइन मोड पर ही होंगी।

 

उपस्थित होने का समय

 

परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

 

हाई स्कूल (10वीं)

 

परीक्षा शुरू होगी : 1 फरवरी 2022

 

अंतिम पेपर : 10 मार्च 2022

 

समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

 

हायर सेकेंडरी स्कूल (12वीं)

 

परीक्षा शुरू होगी : 11 फरवरी 2022

 

अंतिम पेपर : 12 मार्च 2022

 

समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!