32.1 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

BJP भी कर सकती है ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर की देने का ऐलान

Must read

भोपाल। मध्य प्रदेश में BJP की शिवराज सिंह चौहान सरकार विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेता कमलनाथ द्वारा की गई घोषणाओं की काट ढूंढ रही है। लाडली बहना योजना के रिस्पांस से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के कुछ विधायकों ने लाडली बहनों को ₹500 में सिलेंडर देने का प्रस्ताव रखा है। सरकारी स्तर पर विचार किया जा रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में उज्जवला योजना के हितग्राहियों की संख्या 71 लाख है। भाजपा संगठन के रणनीतिकारों का मानना है कि यदि इस योजना के सभी हितग्राहियों को ₹500 में सिलेंडर दिया जाएगा, तो बड़ा इंपैक्ट देखने को मिल सकता है। इसका लाभ न केवल विधानसभा चुनाव में बल्कि लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि उज्जवला योजना के चूल्हे फिर से जल उठाएंगे और इस योजना को लेकर विपक्षी पार्टियां जो तंग करती रहती हैं, उनका मुंह भी बंद हो जाएगा। एक और खास बात यह है कि, जब मध्य प्रदेश सरकार उज्ज्वला योजना वाले रसोई गैस सिलेंडर पर अपने टेक्स्ट जीरो कर देगी तो हो सकता है केंद्र सरकार भी समान भागीदारी निभाए।

 

विधायकों का मत- सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जाएभारतीय जनता पार्टी के विधायकों का मानना है कि, रसोई गैस सिलेंडर सबको इफेक्ट करता है। उज्जवला बहना योजना के तहत कुछ निर्धारित शर्तों के कारण महिलाओं का एक वर्ग सरकार से नाराज भी हुआ है, जबकि योजना का लाभ लेने वाला महिलाओं का एक वर्ग ऐसा है जो शिवराज सरकार की योजनाओं का लाभ तो ले रहा है परंतु चुनाव में वोट देगा या नहीं, इस पर संशय है। इसलिए रसोई गैस सिलेंडर पर सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जानी चाहिए। मध्य प्रदेश में कुल 1.20 करोड़ उपभोक्ता है। यदि सबको सब्सिडी दी गई तो सरकार को हर महीने ₹720 करोड़ का इंतजाम करना होगा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!