भाजपा नेत्री ने बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मनाया जन्मदिन

इंदौर |  मध्यरप्रदेश सदर बाजार स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला वार्ड अध्यक्ष का जन्मदिन मना लिया। कार्यकर्ताओं ने सेंटर पर ही बिना मास्क के वार्ड अध्यक्ष माधुरी जायसवाल से केक कटवाया। जमकर शोर भी मचाया।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री केके मिश्रा ने जिला प्रशासन से इस संबंध में कहा कि अब धारा 188 में कार्रवाई करके दिखाओ? क्या सख्ती केवल आम जनता के लिए ही है? जिस वक्त केक काटा जा रहा था, सेंटर पर करीब दो दर्जन लोग टीका लगवाने पहुंचे थे।नाराज लोगों ने इस पर आपत्ति भी ली। इस मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो सभी से बात कर सख्त कदम उठाएंगे। वैक्सीनेशन सेंटर पर किसी भी तरह की नेतागीरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!