G-LDSFEPM48Y

BJP नेत्री ने ऑपरेटर को मारा थप्पड़, सीएमओ से कहा इनकी क्या औकात

रीवा। रीवा के गुढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष और बीजेपी नेता अर्चन सिंह की अभद्रता का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे कंप्यूटर ऑपरेटर को थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। मौके पर मौजूद सीएमओ के लिए कहती हैं कि इनकी क्या औकात है। वीडियो 31 अक्टूबर के दिन गुढ़ नगर परिषद का बताया जा रहा है।गुढ़ नप अध्यक्ष अर्चना सिंह ने सालों से पदस्थ 18 आउट सोर्स कर्मचारियों को बिना कारण 30 अक्टूबर को निकाल दिया था। विरोध स्वरूप विपक्ष के पार्षदों और दूसरे कर्मचारियों ने परिषद गेट की तालाबंदी कर दी थी। भनक लगते ही अध्यक्षा पुलिस को लेकर पहुंच गई। सभी की मांगों को नजरअंदाज करते हुए गेट खोल कर अंदर गई। कमरे के अंदर एमपी सरकार की संबल योजना का कार्य देख रहे कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल तिवारी के साथ अभद्रता शुरू कर दी।

 

वीडियो में अध्यक्ष, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल तिवारी को परिषद कार्यालय के अंदर ले गईं। वहां थप्पड़ मारकर कंप्यूटर ऑपरेटर को कुर्सी पर बैठा दिया। कई बार आपत्तिजनक शब्द कहे। कहा कि नेता बन रहा है। चुप बैठा रह। कौन है तुम्हारा लीडर, किसने आंदोलन के लिए कहा। अंत में सीएमओ डॉ. एसबी सिद्दीकी की तरफ हाथ करते हुए कहा- इनकी औकात क्या है। बता दें, इसके कुछ दिन बाद सीएमओ का गुढ़ से ट्रांसफर हो गया। कांग्रेस ने गुढ़ नगर परिषद के अंदर चल रही मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए 27 दिसंबर को धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि निकाले गए 18 कर्मचारियों को हाईकोर्ट जबलपुर से स्टे दिया गया है। इसके बाद भी अध्यक्ष किसी को परिषद के अंदर नहीं घुसने दे रही हैं। इनकी जगह पर दागी कर्मचारियों को रखा जा रहा है। यदि कोई विरोध करता है, तो पुलिस का डंडा दिखाकर बात दबा दी जाती है।

 

अध्यक्ष के पति पर एनजीओ संचालक ने कराया था केस गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह के पति डॉ. कल्याण सिंह गृहक्षेत्र में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर हैं। 15 दिन पहले ही उन पर एक एनजीओ संचालिका के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इससे पहले डॉ. कल्याण सिंह चुनाव के समय ऑन ड्यूटी अपनी पत्नी का प्रचार प्रसार करने पर भी विवादों में आ चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुढ़ से हटाकर उन्हें सिरमौर भेज दिया था। रसूख के दम पर वह अपने गृह क्षेत्र में डटे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!