27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

भाजपा नेताओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, हादसे में दो की मौत

Must read

दमोह :  मध्यप्रदेश। जिले के हिंडोरिया थाना इलाके में भाजपा नेताओं की कार हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 की हालत गंभीर है। घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बिहार से आ रही भाजपा नेताओं की कार की टक्कर ट्रैक्टर से टकरा गई। जोरदार टक्कर से कार में सवार 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों की चींख पुकार सुनते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल इलाज के घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही वाहनों के सवारों को मिलाकर 10 लोग घायल हुए। हादसा ग्राम घाट पिपरिया लालघाटी के बीच हुआ है।

हादसे में बिहार के किसान मोर्चा के बीजेपी नेता और एक अन्य की मौत हो गई। चार की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!