G-LDSFEPM48Y

बीजेपी नेता की गौशाला कई गायों की मौत,80 शव और कंकाल मिले

भोपाल। भोपाल के बैरसिया में कथित भाजपा नेता निर्मला देवी शांडिल्य की गौशाला में कई गायों की मौत हो गई। रविवार को गौशाला में बने कुएं में 20 गायों के शव मिले हैं।80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान में पड़े मिले हैं। 8 गायों की मौत शनिवार को ही हुई है। इसकी जानकारी लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

 

विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। लोगों कि मांग है कि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। भाजपा नेता निर्मला देवी 20 साल से गौशाला का संचालन कर रही हैं। अभी गौशाला में 250 गाय हैं। कांग्रेस का आरोप है कि गौशाला का संचालन भाजपा नेता कई साल से कर रही हैं। निर्मला देवी खुद को भाजपा नेता बताती हैं।

 

गौशाला का संचालन प्रशासन ने अपने हाथ में लिया घटना की जानकारी के बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विरोध कर रहे लोगों को अफसरों ने किसी तरह शांत कराया। लोगों का कहना है कि पखवाड़े भर में बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई है। प्रशासन की टीम गायों के शव की गणना करने में जुटी है। कलेक्टर ने कहा कि गौशाला का संचालन फिलहाल प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!