G-LDSFEPM48Y

भोपाल और ग्वालियर में BJP महापौर प्रत्याशी भरेंगे पर्चा, सीएम शिवराज सहित दिग्गज रहेंगे साथ

ग्वालियर। ग्वालियर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा शुक्रवार दोपहर 1 बजे नामाकंन भरेंगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व दिखाना चाहते हैं कि सुमन शर्मा कितनी मजबूरी प्रत्याशी हैं। सीएम के साथ आने से सुमन शर्मा का मनोबल बढ़ेगा। इस दौरान रैली के रूपरूप में वह नामांकन दाखिल करने पहुंचेगी।

 

ग्वालियर में भाजपा ने बड़ी की मशक्कत और माथापच्ची के बाद पूर्व महापौर व विधायक डॉ. धर्मवीर की बहू और महिला मोर्चा की नेता सुमन शर्मा को महापौर के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। क्योंकि ग्वालियर से महापौर प्रत्याशी के लिए सिंधिया और नरेन्द्र सिंह अपने-अपने चहेतों की दावेदारी कर रहे थे। सुमन शर्मा का नाम प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने संगठन की तरफ से रखा था। आखिर में दो बड़े नेताओं की लड़ाई में संगठन के नाम पर मोहर लगाकर सुमन का नाम महापौर प्रत्याशी के लिए घोषित किया गया था। अब शुक्रवार (17 जून) को सुमन शर्मा दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ जिला नेतृत्व तो पूरी तरह रहेगा ही, लेकिन सुमन शर्मा का मनोबल बढ़ाने और अपनी ताकत दिखाने के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह खुद उनके साथ रहेंगे। इतना ही नहीं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित रहेंगे।

 

महापौर प्रत्याशी का नाम तय करने में इतनी माथापच्ची करने के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व इस सीट को जीतकर अपना निर्णय का सार्थक भी सिद्ध करना चाहता है। यही कारण है कि सुमन शर्मा के नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रदेश के मुखिया व दोनों दिग्गज केन्द्रीय मंत्री साथ रहेंगे। भाजपा दिखाने की कोशिश करेगी कि उनके अंदर कोई गुटबाजी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!