Vikas Dubey की गिरफ़्तारी पर BJP MLA अजय विश्नोई ने अपनी ही सरकार पर कसा तंज

भोपाल :- कानपुर हत्याकांड के अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) की गिरफ्तारी को लेकर सियासत गर्मा रही हैं। शिवराज सरकार में मंत्री ना बनाए जाने से नाराज चल रहे बीजेपी के दिग्गज नेता और विधायक अजय विश्नोई ने विकास दुबे को लेकर ट्वीट किया है और इशारों-इशारों में सरकार और प्रशासन को आड़ें हाथों लिया हैं। 

बीजेपी नेता अजय विश्नोई ने ट्वीट कर लिखा विकाश दुबे को भी जीवित रहने का आशीर्वाद महांकाल से मिला वो भी बिना महमर्त्युंजय का जप कराई हुए।जय महांकाल।

आपको बता दें कि कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या करने के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उसे तब गिरफ्तार किया गया, जब वह उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन करने गया था। 

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा था कि ‘जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं. हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं हैं।.’

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!