G-LDSFEPM48Y

BJP की बड़ी बैठक आज, लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होगी रणनीति

नई दिल्ली।बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गई है। केंद्रीय नेतृत्व आज (गुरुवार) गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और झारखंड के पार्टी अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ बैठक करेगा। भाजपा के त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘संगठन महासचिव बीएल संतोष इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।’ भट्टाचार्य ने भरोसा जताया कि भाजपा त्रिपुरा में दोनों संसदीय सीट जीतेगी।

 

उन्होंने कहा कि बैठक में चर्चा होगी कि चुनाव कैसे लड़ा जाए। पूर्वोत्तर राज्यों में वोटिंग का प्रतिशत को कैसे बढ़ाया जाए। इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दो पर चर्च होगी। राजीब भट्टाचार्य ने कहा, ‘बीजेपी सबका साथ, सबका विकास और विश्वास में भरोसा करती है। हमारा दृष्टिकोण लोगों का विकास है।’

 

ओडिशा भाजपा की 5 सदस्यीट टीम गुवाहाटी में पार्टी की पूर्वी राज्यों की बैठक में शामिल होगी। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 21 लोकसभा सीटों में से 8 सीटें जीती हैं। केंद्रीय नेता आगामी लोकसभा चुनाव में सभी निर्वाचन क्षेत्र पर जीत को लेकर चर्चा करेंगे।

 

ओडिशा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी। पार्टी ओडिशा में सभी 21 सीटें जीतेगी। बता दें कि भाजपा ने 2019 के चुनाव में इन राज्यों की 142 लोकसभा सीटों में 68 पर जीत हासिल की थी। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत 12 पूर्वी राज्यों नेता बैठक में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!