28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

BJP के घर-घर अभियान की शुरुआत हुई आज से

Must read

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्षं पूरे होने पर भाजपा द्वारा प्रदेश में 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 से 30 जून तक प्रदेश के 65 हजार बूथों पर 10 दिन घर-घर संपर्क अभियान चलेगा। पार्टी नेता घर-घर जाकर भाजपा सरकार की नौ वर्षं की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की हुजुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 45 पर पहुंचकर इस अभियान का शुभारंभ किया। सीएम शिवराज सुबह करीब पौने दस बजे लालघाटी चौराहा स्‍थित नंदीश्‍वर जिनालय परिसर पहुंचे और अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान स्‍थानीय विधायक रामेश्‍वर शर्मा समेत बड़ी संख्‍या में पार्टी कार्यकर्ता इस जनसंपर्क अभियान में शामिल हैं। मुख्‍यमंत्री जैन मंदिर के आसपास के इलाके में घूमे और घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया।
उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा भोपाल उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक 126 और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भोपाल मध्य विधानसभा के बूथ क्रमांक 180 में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क करने निकले हैं। मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा भी भोपाल में संपर्क करेंगे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बूथों पर पहुंचकर घर-घर संपर्क करेंगे और भाजपा सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित करेंगे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!