25.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

बीजेपी का सदस्यता अभियान, सीएम मोहन यादव लेंगे बीजेपी की सदस्यता

Must read

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आज से सदस्यता महा अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद अपनी सदस्यता नवीनीकरण कर करेंगे। सीएम मोहन यादव दोपहर 2 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस अभियान में शामिल होंगे, जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह समेत कई प्रदेश स्तर के नेता भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि इस महा सदस्यता अभियान का उद्देश्य नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 41 हजार डिजिटल कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत हैं, जो प्रदेश के 64,861 बूथों पर जाकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। अभियान 10 से 17 सितंबर के बीच चलेगा, जिसमें नए लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। इस अभियान के लिए कार्यशाला भी आयोजित की जा चुकी है और इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

कमजोर बूथों पर खास फोकस

भाजपा के इस महा सदस्यता अभियान का मुख्य फोकस उन बूथों पर है, जहां भाजपा पिछले तीन से चार चुनावों में कमजोर रही है। पार्टी का लक्ष्य कांग्रेस के मजबूत बूथों पर अधिक से अधिक नए सदस्य बनाना है, ताकि पार्टी की स्थिति को मजबूत किया जा सके।

डेढ़ करोड़ नए सदस्यों का लक्ष्य

मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, भाजपा ने देशभर में 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी ने विशेष रूप से शिक्षकों को सदस्य बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं और शिक्षक प्रकोष्ठ को इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा गया है।

भाजपा ने अपने सांसदों, विधायकों, और मंत्रियों को भी नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया है। सांसदों को 25 हजार, विधायकों को 15 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, और पार्षदों को भी नए सदस्य बनाने के लिए टारगेट दिया गया है।

सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि जो कार्यकर्ता इस अभियान में अधिकतम सदस्य बनाएंगे, उन्हें सरकार और संगठन में पद देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस महा सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा, प्रदेश में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के प्रयास में है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!