22.9 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

शादी समारोह में डीजे को लेकर घराती-बराती में हुआ खूनी संघर्ष

Must read

अशोकनगर। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बमुरिया फूट में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर बरातियों और वधू पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात की है।

 

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ग्राम बमुरिया फूट में शादी समारोह के दौरान जब बरात वधू के दरवाजे पर पहुंची, तो वहां डीजे चल रहा था। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचने को लेकर कुछ बरातियों का गांव के युवक रविन्द्र अहिरवार के साथ विवाद हो गया। उनके बीच पहले गाली-गलौच हुई, फिर मौक़े पर दोनों ही पक्ष के लोग एकत्रित हो गए और इनका यह विवाद बढ़ता चला गया। बरातियों और वधू पक्ष के लोगों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।

 

इस हिंसक झड़प में बमुरिया फूट के निवासी रामवीर अहिरवार, रविंद्र अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, रघुवीर अहिरवार घायल हुए। यह चारों एक ही परिवार के हैं। वहीं, बरातियों की ओर से विशाल अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, अरविंद अहिरवार व रामनिवास अहिरवार घायल हुए हैं। वारदात की जानकारी लगने के बाद देहात थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!