बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, 9 लोग गंभीर घायल

सीधी। सीधी जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें नौ लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक हादसा सीधी जिले के ग्राम बहरी के पास का है। बताया गया कि ग्राम गिजवार के रहने वाले ये सभी व्यक्ति बरात में देवसर गांव गए हुए थे। जहां से लौटते समय बहरी के पास बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और वह पलट गया। इसकी वजह से उसमें सवार दूल्हे के सभी नौ रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों मे 4 साल का एक मासूम छोटा बच्चा भी शामिल है। वहीं आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल सीधी में ले जाया गया है, जहां उन सभी का इलाज चल रहा है।

 

 

ये लोग हुए घायल

1. अजय विश्वकर्मा

2. परमेश्वर सिंह

3. अनीता सिंह

4. कार्तिक सिंह

5. शंकर सिंह

6. लाल बहादुर सिँह

7. गंगराज सिंह

8. राघवेंद्र सिंह

9. राजेंद्र बहादुर सिंह

 

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!