बूथ राजनीती करेगी कांग्रेस

मध्यप्रदेश। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के संगठन को क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत कर जीतने का फार्मूला निकाल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय कांग्रेस का नाम देते हुए सेक्टर से लेकर बूथ तक की रणनीति अलगअलग बनाई है। इस रणनीति पर काम शुरू हो गया है। सूत्रों की मानी जाए तो कमलनाथ प्रदेश के बड़े नेताओं की जगह पर छोटे कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के दम पर उपचुनाव जीतने की रणनीति बना चुके हैं। इस पूरे सिस्टम को उन्होंने क्षेत्रीय कांग्रेस का नाम दिया है। कमलनाथ ने इस रणनीति के तहत सेक्टर और मंडलम् स्तर पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को ज्यादा जिम्मेदारी दी है।

कमलनाथ की इस रणनीति के तहत एक बूथ पर दो कार्यकर्ताओं को 250 परिवारों की जिम्मेदारी दी गई है। वह उपचुनाव को लेकर सभी अभियानों की जिम्मेदारी क्षेत्रीय कांग्रेस को ही दी जाएगी। कमलनाथ ने इसके लिए विधानसभा पर्यवेक्षक और समन्वयक को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पर्यवेक्षक और समन्वयकों की जिम्मेदारी होगी कि वे क्षेत्रीय कांग्रेस में आने वाले मंडलूम , सेक्टर और बूथ प्रभारियों कोभी हर अभियान की जानकारी समय सीमा में देंगे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!