प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाया विदेश, मना किया तो बताया सेक्स वर्कर

इंदौर। इंदौर की एक महिला शादी डॉट कॉम पोर्टल के जरिए एनआरआई से संपर्क में आई। दोनों वॉट्सऐप कॉलिंग से बात करने लगे। एनआरआई उसे यूएस बुलाना चाहता था, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। इसके बाद एनआरआई महिला को प्रताड़ित करने लगा। ​पीड़िता ने भंवरकुआं थाने में एनआरआई के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एनआरआई पर इलेक्ट्रानिक साधनों द्वारा यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है।

पीड़ित महिला (39) का कहना है कि 2 साल पहले उसने शादी डॉट कॉम के जरिए यूएस में रहने वाले व्यक्ति संजीव कोकरा (62) से संपर्क किया। संजीव उसे यूएस बुलाना चाहता था। इसके लिए उसने महिला के पास दस्तावेज भेजे। उसने महिला को खुद की मंगेतर बताकर दस्तावेज तैयार किए थे। यह बात महिला को पसंद नहीं आई और फिर उसने बातचीत बंद कर दी। इसी दौरान महिला को संजीव की दो बेटियां होने का भी पता चला।

महिला के बातचीत बंद करने से नाराज संजीव ने महिला के घर के आसपास केवल मकान नंबर लिखकर पत्र लिखना शुरू कर दिए। इन पत्रों में वह खुद को सतीश बताता था। पीड़िता ने बताया कि संजीव पड़ोसियों को पत्र लिखकर मुझे सेक्स वर्कर बताकर बदनाम करने लगा। महिला को ये पत्र यूपीएस कूरियर की ओर से डिलीवर किए जाते थे। पुलिस इस कंपनी से संपर्क कर रही है। पुलिस मोबाइल नंबर का भी पता लगा रही है। थाना भंवरकुआं एसआई मनीषा डांगी ने बताया कि महिला बेकरी का कारोबार करती है। संजीव ने खुद को मूलत दिल्ली का रहने वाला बताया था। इसके बाद दोनों वॉट्सऐप पर बात करने लगे। धीरे-धीरे बातों को माध्यम से महिला को पता चला कि एनआरआई पहले से शादीशुदा है और दो बच्चियों का पिता है। इसके बाद महिला ने उससे बातचीत बंद कर दी, लेकिन संजीव उसे लगातार परेशान करने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!