प्रेमी प्रेमिका ने बिजनेसमैन के घर की 8 लाख की चोरी

धार।धार‎ शहर के कैलाश नगर कॉलोनी में मार्बल और ग्रेनाइट व्यापारी के घर से 8 लाख रुपए कैश चोरी जाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी की है। वारदात‎ व्यापारी के घर झाड़ू-पोंछे का काम देखने के‎ लिए आई इंदौर की युवती ने अपने दो साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। इनमें से एक उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी के पास से 5.13 लाख रु. जब्त किए हैं। आपको बातदे की 3 सितंबर की रात मार्बल व्यापारी‎ मुकेश कुमार जाट के घर की अलमारी से 8 लाख रुपए कैश चोरी हुआ था। दूसरे दिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्होंने बताया था कि उन्हें घर की देखरेख के लिए कामवाली की जरूरत थी। 3 सितंबर को दिन में युवती काम मांगने के लिए आई थी, उन्होंने उसे पूरा घर दिखाया था। काम पर भी रख लिया था। युवती अगले दिन से काम पर आने का बात कहते हुए चली गई थी।

पुलिस के मुताबिक, आसपास के लोगों से पूछताछ‎ करने पर पुलिस को पता चला कि घटना की रात‎ 2 बजे के आसपास 2 अनजान लड़के और‎ 1 लड़की कॉलोनी में घूम रहे थे। व्यापारी ने भी युवती पर शक जताया था। पुलिस को अब इस युवती और उसके दो साथियों की तलाश थी। तभी मुखबिर से जानकारी मिली की सभी इंदौर के रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम इंदौर के खजराना भेजी। वहां एक चाय की दुकान से सोनू उर्फ सोहेब खान निवासी खजराना (इंदौर) को पकड़ा गया।सोनू ने पूछताछ में बताया कि गर्लफ्रेंड मिसबा उर्फ अंजू निवासी चंदन नगर (इंदौर) और साथी मेहबूब निवासी खजराना (इंदौर) के साथ मिलकर वारदात की थी। रकम हमने बांट ली।

जानकारी अनुसार आपको बात दे, राजस्थान के मार्बल व्यापारी मुकेश कुमार जाट की धार के जेतपुरा में होटल रुद्राक्ष के पास मार्बल की बड़ी दुकान है। व्यापारी धार में अकेले रहते हैं। घटना वाली रात वे सो रहे थे। उन्हें सुबह चोरी का पता चला। आरोपियों ने उनके घर के मेन गेट को बाहर से धक्का दिया। इससे दरवाजे के ऊपर लगी कुंडी खुल गई। अंदर रूम में रखी अलमारी में चाबी पहले से ही फंसी हुई थी। इसीलिए उन्होंने बड़े आराम से कैश निकाला और भाग निकले।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!