Saturday, April 19, 2025

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारा चांटा, तो गर्लफ्रेंड सुसाइड करने पहुंची किले

ग्वालियर। ग्वालियर में एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के चांटा मारने से इस तरह खफा हो गई कि अपनी जान देने पर तुल गई। वह ग्वालियर किला स्थित सुसाइड पॉइंट पर जा पहुंची। लड़की रोती जा रही थी। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। लड़की को कूदने से पहले पुलिस की डायल 100 ने वहां पहुंचकर बचा लिया।

लड़की अपने बॉयफ्रेंड से इतनी गुस्सा थी कि उसे सुसाइड पॉइंट से नीचे उतारने में पुलिस को पूरे दो घंटे लग गए। काफी देर तक उसे समझाया फिर थाना में बैठाकर उसकी काउंसिलिंग की गई। आखिर में जब लगा कि लड़की को समझ में आ गया है कि क्यों किसी के लिए अपनी जान दे। तब जाकर उसे उसके घर छोड़ा गया।

जानकारी के अनुसार बात दे शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक युवती किले के सुसाइट पॉइंट की तरफ रोते हुए जा रही है। इसका पता चलते ही डायल 100 (FRV-40) पर पदस्थ आरक्षक फिरोज खान, सुमित कुमार और पायलट सोनू को घटना की जानकारी व कार्रवाई के लिए पहुंचाया। सूचना मिलते ही डायल 100 किले पर पहुंची। जब पुलिस वहां पहुंची तो लड़की सुसाइड पॉइंट के जाल पर चढ़ चुकी थी। पर यहां पुलिस ने समझदारी से काम लिया और बात करते-करते उसे सुसाइड करने से रोका और नीचे उतारा। हालांकि उसे वहां से हटाने में पुलिस जवानों को भी पसीना आ गया। पहले तो वह मानने को ही तैयार नहीं थी। बड़ी मुश्किल में उसे नीचे उतार पाए। पुलिस ने थाना लाकर उसकी काउंसिलिंग कर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। बॉयफ्रेंड के चांटा मारने से थी नाराज पूछताछ में पता चला है कि 20 वर्षीय काजल किरार कॉलोनी की रहने वाली है। डबरा निवासी राहुल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार शाम को वह राहुल से मिलने आई थी। वहां उनके बीच विवाद हो गया और प्रेमी ने उसे चांटा मार दिया। इसी बात से वह खफा थी कि बॉयफ्रेंड ने उस पर हाथ कैसे उठाया। इसलिए वह अपनी जान देने का मन बनाकर किला पहुंची थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!