जीजा की रिवाल्वर से साले ने किया मजाक, तो पैर में लगी गोली

इंदौर। इंदौर में जीजा की रिवाल्वर से एक साले को मजाक करना भारी पड़ा। अचानक हुए फायर से गोली पैर में जा धंसी। हादसे में गंभीर रूप से घायल साले को उपचार के लिये जीजा ने बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस को पूरा मामला संदिग्ध लगा रहा है। जिसमें मामला जांच में लिया गया है।

 

टी आई संतोष दूधी के मुताबिक घटना रात 2 बजे के लगभग इंदौर मुंबइ बायपास की है। यहां देव ठक्कर निवासी धेनू मार्केट अपने साले प्रिसं सहगल के साथ कार लेकर रूका था। इस दौरान वह बाथरूम करने चले गये। जिसमें साले प्रिंस ने अपने जीजा देव की लायसेंसी रिवाल्वर निकाल ली।

 

इस दौरान वह रिवाल्वर से छेड़छाड़ करने लगा। जिसमें अचानक फायर हो गया। इस दौरान प्रिंस के पैर में गोली जा फंसी। रात में तुरंत प्रिंस को उपचार के लिये बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में डॉक्टरो ने लसूड़िया पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक दोनो शिवपुरी से इंदौर आ रहे थे। वह निजी काम के लिये गए थे। टीआई के मुताबिक अभी मामले में प्रिंस के बयान नही हुए है। शुक्रवार को पुलिस अस्पताल जाकर मामले में बयान लेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!