BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड ने पूरे देश में एक लाख नए 4G और 5G मोबाइल टावर लगा दिए हैं। इसके बाद कंपनी की नेटवर्क कवरेज और कॉल क्वालिटी में बड़ा सुधार देखने को मिला है। खास बात ये है कि ये काम सिर्फ शुरुआत है। कंपनी अगले चरण में एक लाख और नए टावर लगाने की योजना बना रही है। इसका मतलब है कि अब BSNL का नेटवर्क भी देश के कोने-कोने तक पहले से बेहतर होगा।
अब सस्ती प्लानिंग से हो रही टक्कर
BSNL सिर्फ नेटवर्क ही नहीं सुधार रही बल्कि सस्ते और दमदार प्लान से जियो, एयरटेल और Vi जैसी प्राइवेट कंपनियों को भी कड़ी टक्कर दे रही है। हाल ही में कंपनी ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जिसकी वैधता 180 दिनों की है। इस प्लान की कीमत मात्र ₹897 है जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और डेटा की सुविधा मिलती है।
जानिए क्या है ₹897 वाले प्लान में खास
इस 897 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर को 180 दिन की वैधता के साथ हर दिन 100 फ्री SMS मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है जिससे आप देश के किसी भी नंबर पर कॉल कर सकते हैं। डाटा की बात करें तो इसमें 90GB हाई स्पीड डेटा मिलता है और इसकी कोई डेली लिमिट नहीं है। यानी अगर आप चाहें तो एक ही दिन में सारा डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्राइवेट कंपनियों के प्लान से सस्ती डील
अगर इसी कीमत में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान देखें तो वे मात्र 84 से 90 दिन की वैधता ही देते हैं। जैसे जियो, एयरटेल और Vi के ₹900 के आसपास वाले प्लान में सिर्फ 84 दिन की ही वैधता होती है। Vi जरूर 180 दिन की वैधता देता है लेकिन उसके लिए आपको ₹1800 से अधिक खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में BSNL का ₹897 वाला प्लान बेहद किफायती और लाभदायक साबित हो रहा है।
5G सर्विस से बढ़ेगा दबदबा
BSNL सिर्फ प्लान ही नहीं लाया है बल्कि टेक्नोलॉजी के स्तर पर भी आगे बढ़ रहा है। हाल ही में कंपनी ने हैदराबाद में 5G FWA यानी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सर्विस शुरू की है। जल्द ही यह सेवा दक्षिण भारत के अन्य शहरों में भी शुरू की जाएगी। यह सर्विस खासकर उन लोगों के लिए है जिन्हें ब्रॉडबैंड की स्पीड चाहिए लेकिन वायर कनेक्शन संभव नहीं है। ऐसे में BSNL आने वाले समय में डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।


