रंगदारी को लेकर चली गोली, एक की मौत, 2 घायल

भिंड। भिंड जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में रंगदारी के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पुलिस थाने पहुंचकर दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद दूसरे पक्ष के युवक ने रात्रि में फरियादी पक्ष के खिलाफ गाली गलौज करते हुए लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। इस घटना में तीन लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है। एक मौत हो गई है पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

नयागांव थाना प्रभारी कमल कांत दुबे के मुताबिक कोट गांव में रहने वाले पिंटू शर्मा नशे का आदी है। मंगलवार की सुबह उक्त युवक नशे की हालत में सड़क पर खड़े होकर टॉयलेट कर रहा था। गांव के ही विकास, गोलू अन्य लोगों ने रोका। इसी दौरान दोनों पक्षों में आपसी विवाद हो गया। ‌ दोनों ही पक्ष में गांव में वर्चस्व को लेकर रंगदारी शुरू हो गई। विकास राजावत व गोलू समेत अन्य लोगों ने थाने आकर उक्त युवक के हरकत किए जाने के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई।

 

इसी बात से खफा होकर पिंटू शर्मा ने रात्रि करीब 8:30 बजे शराब के नशे में फिर आया और साथ में 315 बोर की लाइसेंसी राइफल लिए था। आरोपी ने एफआईआर दर्ज कराने वाले उक्त युवकों के खिलाफ गाली गलौज शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के लोग पिंटू को रोकने के लिए आए तभी उसने बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना में विकास, मोंटू व गोलू बुरी तरीके से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों से प्राथमिक उपचार लेते हुए उचित उपचार कराए जाने को लेकर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस ने फरियादी पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला किए जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!