यात्रियों से भरी बस पलटी, एक मौत, 27 लोग घायल

इंदौर। महू सिमरोल के पास एक बार फिर यात्री बस पलटने की घटना हुई है। जिसमें करीब 27 लोग घायल हुए है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गई। जानकारी के अनुसार घटना सिमरोल क्षेत्र के बाई ग्राम के पहले शारदा ढाबे के सामने हुई है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बस इंदौर की ओर से आ रही थी और खंडवा की ओर जा रही थी।। बस में करीब 40 लोग थे। हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच आसपास के ग्रामीण घायलों को निकालने में लगे हुए हैं। साथ ही 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायलों को इंदौर रेफर किया गया। ग्रामीणों के अनुसार महिला की मौत भी बताई जा रही है। हालांकि अब तक अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!