बस ने बाइक को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

धार। गुजरी। राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर शनिवार रात करीब 10 बजे फिर एक बार दर्दनाक हादसा हो गया। बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। बाइक पर सवार पति-पत्नी, बेटा और बेटी चारों हादसे का शिकार हो गए। सभी को टोल एंबुलेंस कि मदद से धामनोद अस्पताल भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएंगे। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे, जिसे लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

जानकारी अनुसार गणपति घाट उतरकर तेज गति में आ रही बस क्रमांक एमपी 09 एफ ए 9712 नीचे भाटी ढाबे के सामने सड़क क्रास कर रही बाइक एमपी 10 एन ई 5536 को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार परिवार धामनोद से अपने खरगोन जिले में अपने गांव बाकानेर जा रहा था। बाइक पर सवार पति पत्नी और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अवस्था में एक बालिका को धामनोद भेजा गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

 

हादसे में मारे गए लोगों के नाम देविसिंह पिता बाबूलाल, अनीता पति देविसिंह, चेतन पिता देविसिंह , चिंटू पिता देविसिंह हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में गणपति घाट पर हो रहे हादसों को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने चक्का जाम जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी। वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद आस-पास थानों से पुलिस बल बुलवाकर स्थिति को संभालकर यातायात चालू करवाया गया।

 

 

घटना के बाद बस चालक अपनी बस को घटनास्थल से लेकर भाग गया, तुरंत धामनोद थाना प्रभारी राजकुमार यादव को सूचना दी गई। धामनोद पुलिस ने बस को धामनोद खलघाट टोल के आगे विनायक ढाबे पर रोक लिया, जिसे धामनोद थाने पर ले जाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा एबी रोड पर चक्काजाम कर पथराव करने की बात भी सामने आ रही है। गणपति घाट अपनी पहचान मौत के घाट से बना चुका है, घाट पर अत्यधिक ढलान होने के कारण वाहनों के आए दिन ब्रेक फेल हो रहे हैं और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं किंतु घाट पर सुधार कब होगा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस घाट पर कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, उसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!