ग्वालियर। ग्वालियर में रोड किनारे मिले शव में हत्या की वजह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर सामने आई। पुलिस ने महिला, उसके पति, भाई, भाई के दोस्त और एक रिश्तेदार महिला को आरोपी बनाया है। पूरी प्लानिंग कर महिला ने प्रेमी को घर बुलाया। पीछे से भाई अपने दोस्त को लेकर आ गया। रिश्तेदार महिला पहले से मौजूद थी। मफलर से गला घोंटा गया, इसके बाद महिला का भाई और उसका दोस्त साड़ी में बांधकर शव को बाइक से रोड किनारे फेंक आए।
प्लान तिघरा डैम में फेंकने का था। पुलिस चेकिंग की वजह से ऐसा नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति की तलाश की जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला दो बच्चों की मां है। मृतक पेशे से ड्राइवर था। दो साल से दोनों के बीच अवैध संबंध थे। पति को यह बात पता चल गई थी। महिला खुद भी उससे छुटकारा पाना चाहती थी।महिला ने पुलिस को बताया कि हमारे दो साल पहले रिलेशन बने, फिर कई बार। अब आगे रिलेशन नहीं रखना चाहती थी। उसे मना किया तो वह मान नहीं रहा था। मेरे साथ जबरदस्ती करता था। इसी के बाद हत्या का इरादा बनाया।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि बात 27 जनवरी की है। थाना तिघरा स्थित रायरू-निरावली मार्ग के बीच कुलैथ रोड पर शव मिला था। इसे साड़ी में बांधा गया था। हाथ-पैर भी बंधे थे। पहचान राजवीर बघेल उर्फ राजू (30) निवासी ग्राम बिलासपुर, दतिया और हाल पिछोर तिराहा (डबरा) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मृतक पेशे से ड्राइवर था। डबरा के एक ट्रांसपोर्टर के यहां नौकरी करता था। ट्रांसपोर्टर की लोडर गाड़ी लेकर जा रहा था। गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। काफी देर तक गाड़ी की लोकेशन एक ही जगह ट्रेस हुई तो ट्रांसपोर्टर भी पता करते हुए मौके पर पहुंचा था।
Recent Comments