भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव का दौरा तेज हो गया है। उपचुनाव की इस सियासी जंग में दिग्गजों ने अपनी ताकत झोंकना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में सीएम शिवराज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व सीएम कमलनाथ जनसभाएं करेंगे। सीएम शिवराज पृथ्वीपुर के सिमरा और कांटी गांव में सभा करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भीकनगांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ आज पृथ्वीपुर जाएंगे जहां वे जेरोन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विधानसभा की तीन और लोकसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल रविवार से और अधिक गरमाएगा। भाजपा प्रचार अभियान शुरू कर चुकी है। अब कमल नाथ उपचुनाव वाले क्षेत्रों में प्रचार को मोर्चा संभालेंगे। उनके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस यह उपचुनाव दमोह उपचुनाव की तर्ज पर लड़ रही है। पार्टी का पूरा जोर मंडल-सेक्टर और बूथ को सक्रिय करने पर है। इसमें कोई कमी न रहे, इसलिए कमल नाथ की चुनावी सभाओं के साथ-साथ मंडल, सेक्टर और बूथ के पदाधिकारियों के साथ बैठकों का आयोजन भी किया गया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि कमल नाथ के इन पदाधिकारियों के साथ सीधी बातचीत करने से वहां की कमजोरी और ताकत की जानकारी मिल जाएगी।
बात दे कमल नाथ 17 अक्टूबर को निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा के जेरोन पहुंचेगे। दोपहर 12 बजे वे यहां मंडल-सेक्टरबूथ के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। 18 अक्टूबर को वे बुरहानपुर जिले के नेपानगर के धूलकोट जाएंगे। यहां सुबह 11.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर एक बजे खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा के पुनासा में जनसभा को संबोधित करेंगे। 19 अक्टूबर को सतना जिले की रैगांव विधानसभा के सिंहपुर जाएंगे। पटपरनाथ धाम में शिव मंदिर में दर्शन के बाद मंडल-सेक्टर-बूथ के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद चुनावी सभा होगी। 20 अक्टूबर को देवास जिले की बागली विधानसभा के पुंजापुरा में सुबह 11.30 बजे और दोपहर सवा बजे खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 17 और 18 अक्टूबर को खंडवा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने बताया कि अजय सिंह 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे किल्लौद, दोपहर 1.30 बजे दीवाल, दोपहर तीन बजे रनगांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सिंह 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पंधाना विधानसभा क्षेत्र के गुड़ी, दोपहर एक बजे बोरगांव और दोपहर तीन बजे सतवास में सभा को संबोधित करेंगे।
Recent Comments