मकर का जनवरी से दिसंबर तक का राशिफल, हो सकती है ये घटनाये

इंदौर। नए साल के आगमन के साथ कई लोगों को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। वह जानना चाहते हैं कि उनका यह साल कैसा बीतेगा। ऐसे में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यू डब्बावाला त्रिवेदी ने मकर जातकों का महीने के अनुसार भविष्य बताया है।

उन्होंने बताया कि मकर राशि के लिए 2025 का वर्ष आशा और सकारात्मकता से भरा रहेगा। इस वर्ष हर माह एक नयया अवसर लेकर आएगा। आत्मविश्वास और कर्मठता से आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे।

मकर

जनवरी:

आशाओं से परिपूर्ण रहेंगे। नए तरीके से कार्य और संसाधनों को साधने का प्रयास करेंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा।

फरवरी:

कुछ लोगों की सकारात्मक बातें सफलता के सौपान को स्पर्श करवा सकती है। अपनी योजना पर फोकस करेंगे।

मार्च:

शनि का अंतिम ढैया लाभ देकर जा सकता है। कुछ परिवर्तन व्यवहारिक एवं कुछ संस्थागत करने की आवश्यकता है।

अप्रैल :

अच्छे लोगों का संयुक्त होना सफलता की गारंटी बन सकता है। भविष्य के लिहाज से सोचें।

मई:

वैचारिक सकारात्मकता तथा क्रियाशीलता उद्देश्यों की पूर्ति करने में सक्षम साबित होंगे।

जूनः

धार्मिक यात्रा के साथ प्रेरणादायी पहुंच के लिए प्रयास करेंगे। कुछ लोगों से प्रभावित होने का भी अनुभव होगा।

जुलाई:

जनहित से जुड़े व धर्महित से जुड़े वैचारिक प्रवाह आएंगे। यहां से कुछ परिवर्तन संभावित है।

अगस्त:

परिजनों तथा समाजजनों को साधने का प्रयास करेंगे। अच्छे अवसरों के साथ आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा।

सितम्बर:

अनुकूल कार्य योजना का परिवार को भी लाभ मिलेगा। वहीं मित्रवर्ग भी लाभान्वित हो सकता है, इस और सोचें।

अक्टूबर:

सभी को साधने का समानान्तर भाव रहेगा। कुछ लोगों का विशेष फुटेज कार्य को बढ़ाएगा भी।

नवम्बर:

अपने निश्चित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य की गति एकदम से बढ़ाएंगे, सफलता संभावित है।

दिसम्बर:

ईश्वर का धन्यवाद अदा करते हुए जीवन की गति को नए सिरे से आगे बढाने का प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!