छत्‍तीसगढ़ Archives - MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़
	1	</sy:updateFrequency>
भाटापारा हटरी बाजार में भीषण आग, कपड़ा और मोबाइल दुकान जलकर खाक
छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर के व्यस्त हटरी बाजार इलाके में गुरुवार देर रात एक भीषण आग लगने की घटना ने पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मचा दी। आग सबसे पहले एक कपड़ा दुकान में भड़की और कुछ ही समय में पास की मोबाइल दुकान तक फैल गई। तेज हवा और पुरानी इमारत की संरचना के […]
The post भाटापारा हटरी बाजार में भीषण आग, कपड़ा और मोबाइल दुकान जलकर खाक appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.
छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर के व्यस्त हटरी बाजार इलाके में गुरुवार देर रात एक भीषण आग लगने की घटना ने पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मचा दी। आग सबसे पहले एक कपड़ा दुकान में भड़की और कुछ ही समय में पास की मोबाइल दुकान तक फैल गई। तेज हवा और पुरानी इमारत की संरचना के कारण आग ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना ने व्यापारिक क्षेत्र में भारी नुकसान की आशंका पैदा कर दी है।
आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा. इमारत ढही, नगर सेना का जवान घायल
आग की सूचना मिलते ही भाटापारा और बलौदा बाजार की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रवान स्थित अंबुजा सीमेंट और हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट की दमकल इकाइयों को भी बुलाया गया। कई घंटों की कोशिशों के दौरान अचानक पुरानी इमारत का एक हिस्सा तेज गर्मी की वजह से ढह गया। इसी दौरान राहत कार्य में जुटे नगर सेना के जवान कृष्णा खुंटे मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके पैर में गंभीर चोट आई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन. सुबह तक आग पर पाया गया काबू
दमकल विभाग और राहत टीमों ने पूरी रात लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि शुरुआत में उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा था। हालांकि कई घंटों की मेहनत के बाद शुक्रवार सुबह आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस दौरान आसपास के इलाके को खाली कराया गया और सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई। प्रशासन का कहना है कि समय रहते आग को काबू में न लाया जाता तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा गया और कई दुकानदारों को भारी नुकसान की आशंका है।
आग के कारणों की जांच शुरू. प्रशासन कर रहा नुकसान का आकलन
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फायर एक्सपर्ट्स की मदद भी ली जा रही है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कपड़ा और मोबाइल दुकानों में भारी क्षति हुई है। यह भी सामने आया है कि हाल के दिनों में जिले में आगजनी की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
			<slash:comments>0</slash:comments>
बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत, 15 से अधिक श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़। रायपुर से प्रयागराज महाकुंभ जा रही एक यात्री बस वेंकट नगर के खैर झीटी गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बस पहले से खराब खड़े ट्रेलर वाहन से टकरा गई. घटना में बस के कंडक्टर की मौत हुई है, जबकि 22 अन्य यात्री  घायल हो गए. इसमें चार की हालत गंभीर […]
The post बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत, 15 से अधिक श्रद्धालु घायल appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.
छत्तीसगढ़। रायपुर से प्रयागराज महाकुंभ जा रही एक यात्री बस वेंकट नगर के खैर झीटी गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बस पहले से खराब खड़े ट्रेलर वाहन से टकरा गई. घटना में बस के कंडक्टर की मौत हुई है, जबकि 22 अन्य यात्री  घायल हो गए. इसमें चार की हालत गंभीर है. ये सड़क हादसा गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के वेंकट नगर क्षेत्र में घटी है. खैर झीटी गांव में हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. घटना बुधवार सुबह की है. घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है.
बस पहले से खराब खड़े ट्रेलर वाहन से टकरा गई, जिससे बस में सवार यात्री घायल हुए हैं.  बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक लगातार लापरवाही से वाहन चला रहा था. उन्होंने कई बार उसे तेज रफ्तार और बार-बार ओवरटेक करने से मना किया, लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया. नतीजतन, वेंकट नगर के पास यह भीषण हादसा हो गया.
हादसे के बाद घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायलों को मध्य प्रदेश के जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ यात्रियों की हालत चिंताजनक है, लेकिन सभी का इलाज जारी है.
बचाव कार्य जारी
घटना में बस के कंडक्टर की मौत हुई है जबकि 22 घायल हुए हैं चार की हालत गंभीर बनी हुई है.. गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता की पूरी टीम एडिशनल स्पीड ओम चंदेल एसडीओपी श्याम सिदार ट्रैफिक टीआई मौके पर मौजूद हैं. सभी घायलों को इलाज की सुविधा महिया कराई जा रही है. साथ ही उनके परिवार जनों को घटना की सूचना देने और वापस इलाज के बाद घर भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एसडीएम अमित बैग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की. उन्होंने घायलों को तत्काल इलाज और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए.
			<slash:comments>0</slash:comments>
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की है, जो नक्सल मामलों से संबंधित है। इस कार्रवाई में 1.5 लाख रुपये की नकदी और कई नक्सल संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। यह छापेमारी झारखंड के गाराडीह क्षेत्र में 2023 में नक्सल कैडर कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के बाद की गई।
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ (Raipur Income Tax Raid) के नक्सल प्रभावित गरियाबंद और धमतरी जिलों के 11 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर भी छापे मारे गए। NIA ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और धमतरी जिलों के माओवादी प्रभावित क्षेत्रों जैसे रावनडिग्गी, सेमरा, मैनपुर, घोरागांव, केराबहरा और गरियाबंद गांवों के 11 संदिग्धों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की।
			<slash:comments>0</slash:comments>
			<slash:comments>0</slash:comments>
छत्तीसगढ़। कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे 30 पर एक बड़ा हादसा हुआ। सिंगनपुर इलाके में दो ट्रक आमने-सामने से भिड़ गए, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद लोगों को लगा कि दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई होगी, लेकिन सौभाग्यवश दोनों ड्राइवरों को सुरक्षित […]
छत्तीसगढ़। कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे 30 पर एक बड़ा हादसा हुआ। सिंगनपुर इलाके में दो ट्रक आमने-सामने से भिड़ गए, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद लोगों को लगा कि दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई होगी, लेकिन सौभाग्यवश दोनों ड्राइवरों को सुरक्षित बचा लिया गया।
			<slash:comments>0</slash:comments>
दुष्कर्म के आरोपित को लेकर लौट रही पुलिस की गाड़ी पलटी, SI की मौत, 2 आरक्षक घायल
बिलासपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मेढुका गांव में कुत्ते को बचाने के प्रयास में पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो पलट गई। इस हादसे में कोरबा जिले के पाली थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मृत्यु हो गई, जबकि एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस […]
The post दुष्कर्म के आरोपित को लेकर लौट रही पुलिस की गाड़ी पलटी, SI की मौत, 2 आरक्षक घायल appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.
बिलासपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मेढुका गांव में कुत्ते को बचाने के प्रयास में पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो पलट गई। इस हादसे में कोरबा जिले के पाली थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मृत्यु हो गई, जबकि एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
56 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन एक केस के सिलसिले में अपनी टीम के साथ उत्तर प्रदेश के कानपुर गए थे। टीम में दो जवान और दो ड्राइवर भी शामिल थे। काम पूरा करने के बाद वे पाली लौट रहे थे, जब वेंकटनगर से आगे मेढुका के पास स्कॉर्पियो के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में एसआई विलायत हुसैन और आरक्षक शैलेंद्र तंवर को गंभीर चोटें आईं। एसआई ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल आरक्षक को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया गया।
पुलिस टीम एक केस के आरोपी की तलाश में यूपी गई थी, जिसके कारण लंबी दूरी तय करने के लिए दो ड्राइवरों को साथ लिया गया था। हादसे के समय ड्राइवर गोपी नागवंशी वाहन चला रहा था, जबकि दूसरा ड्राइवर वरमु चौहान पीछे बैठा था। हादसे में आरक्षक नारायण कश्यप और दोनों ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे की सूचना पर पाली थाने के जवान भी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पहुंच गए।
दूसरे ड्राइवर वरमु ने बताया कि स्कॉर्पियो चार बार पलटते हुए सड़क से 50 मीटर दूर जा गिरी, जिसमें एसआई के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना एसआई और आरक्षक के परिजनों को दे दी गई है, जिसमें आरक्षक के परिजन बिलासपुर पहुंच गए हैं, जबकि एसआई के परिजन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हैं।
			<slash:comments>0</slash:comments>
बॉर्डर पर बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत
जांजगीर-चांपा। सक्ती जिले के पुटेकेला गांव निवासी दाऊराम कंवर बीएसएफ का जवान है और त्रिपुरा बार्डर में तैनात था। ड्यूटी करते वक्त हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। त्रिपुरा बार्डर में डयूटी के दौरान पांच नवंबर को जवान दाऊराम कंवर हार्ट अटैक आने पर बार्डर से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय […]
The post बॉर्डर पर बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.
जांजगीर-चांपा। सक्ती जिले के पुटेकेला गांव निवासी दाऊराम कंवर बीएसएफ का जवान है और त्रिपुरा बार्डर में तैनात था। ड्यूटी करते वक्त हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। त्रिपुरा बार्डर में डयूटी के दौरान पांच नवंबर को जवान दाऊराम कंवर हार्ट अटैक आने पर बार्डर से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक वर्तमान में त्रिपुरा में जवान की पोस्टिंग थी। 39 वर्षीय जवान दाऊराम कंवर को पांच नवंबर को त्रिपुरा के बार्डर में ड्यूटी के समय हार्ट अटैक आने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही जवान दाऊराम कंवर की मौत हो गई। सात नवंबर को रायपुर से बीएसएफ के जवानों द्वारा बलिदानी जवान के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया तब गांव वालों की आंख नम हो गई। ग्रामीणों ने यहां बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बीएसएफ जवानों के द्वारा सलामी दी गई ।
			<slash:comments>0</slash:comments>
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव पर ये बड़ा अपडेट आया सामने
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव के नियमों में बदलाव कर दिया है। बदले नियमों को नगर पालिक निगम (संशोधन) अध्यादेश 2024 में प्रकाशित भी कर दिया गया है। इसके बाद अब निकाय चुनाव का कार्यकाल खत्म होने के […]
The post नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव पर ये बड़ा अपडेट आया सामने appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव के नियमों में बदलाव कर दिया है। बदले नियमों को नगर पालिक निगम (संशोधन) अध्यादेश 2024 में प्रकाशित भी कर दिया गया है। इसके बाद अब निकाय चुनाव का कार्यकाल खत्म होने के छह महीने तक भी व्यवस्था को संभाला जा सकेगा।
इससे पंचायत चुनाव की अवधि आने तक दोनों का चुनाव एक साथ कराने में सहूलियत होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि निकायों के चुनावी कार्यकाल पूरा होने से पहले नगर पालिका और नगर पंचायत पुनर्गठित नहीं की जाती है, तो छह माह के लिए राज्य सरकार व्यवस्था बनाकर आगे के कार्य का संचालन करवा सकेगी।
हालांकि इस छह महीने के भीतर पुन: चुनाव कराना अनिवार्य होगा। मतदाता सूची में कोई त्रुटि है तो उसे संशोधित किया जा सकेगा। गौरतलब है कि कुछ समय पहले राज्य सरकार ने आईएएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत-निकाय चुनाव एक साथ कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी।
कमेटी ने भी एक साथ चुनाव कराने की अनुशंसा की थी। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का कहना है कि अब लोगों को अपना नेता चुनने का अधिकार होगा। कांग्रेस ने हार के डर से चुनाव प्रणाली को बदला था। इधर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों के चुनाव को आगे बढ़ाना चाहती है।
रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत मंगलवार को होम वोटिंग पांच नवंबर से शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से होम वोटिंग के लिए मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मतदान दल के सभी कर्मियों को पुष्प देकर स्वागत किया।
उप निर्वाचन के लिए चार अलग-अलग मतदान रथ विधानसभा में पहुंचकर होम वोटिंग कराएगी। मतदान रथ के माध्यम से 85 से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। सभी मतदान दल को आज मतदान सामग्री का वितरण किया गया और उन्हें रवाना किया गया है। होम वोटिंग की सुविधा पांच नवंबर से सात नवंबर 2024 तक चलेगी।
नगरीय निकायों की स्थिति
निकाय – 184
नगर निगम – 14
नगर पालिका परिषद – 48
नगर पंचायत – 122
			<slash:comments>0</slash:comments>
बड़ा हादसा, खदान में गिरी स्कार्पियो, हादसे से छह लोगों की मौत
राजपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। राजपुर- कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कार्पियो के डबरी में गिर जाने से बालिका सहित छह लोगों की मौत हो गई है। सभी कुसमी थाने के ग्राम लरिमा के रहने वाले हैं। स्कार्पियो में सवार होकर सभी सूरजपुर जा रहे […]
The post बड़ा हादसा, खदान में गिरी स्कार्पियो, हादसे से छह लोगों की मौत appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.
राजपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। राजपुर- कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कार्पियो के डबरी में गिर जाने से बालिका सहित छह लोगों की मौत हो गई है। सभी कुसमी थाने के ग्राम लरिमा के रहने वाले हैं। स्कार्पियो में सवार होकर सभी सूरजपुर जा रहे थे।
शनिवार की रात लगभग आठ बजे स्कॉर्पियो में एक बालिका, एक महिला व चार आदमियों को लेकर चालक मुकेश दास कुसमी के लरिमा गांव से राजपुर की ओर आ रहा था। राजपुर पहुंचने से पहले ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कॉर्पियो पर से चालक का नियंत्रण हट गया। स्कॉर्पियो सड़क किनारे मौजूद डबरी (खदान) में गिर गई।
हादसे की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। चालक को खिड़की के सहारे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। इधर धीरे-धीरे स्कार्पियो का पीछे का हिस्सा गहरे पानी में समा गया। स्कार्पियो में पानी भर गया था और उसके सारे गेट बंद हो गए थे। उसमें सवार लोगों का दम घुटने लगा था। डबरी में पानी अधिक होने के कारण कोई उपाय भी नहीं सूझ रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एक्सीवेटर की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला। इस व्यवस्था में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। सभी को स्कार्पियो से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में आठ साल की लड़की कृति ,महिला चंद्रावती के अलावा मंगल ,उदय ,भूपेंद्र और संजय शामिल हैं। चालक मुकेश दास को भी गंभीर चोट है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रिफर किया गया है।
जिस डबरी में हादसा हुआ, वह सड़क किनारे खेत में है। सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध भी नहीं है। तेज गति को हादसे का कारण बताया जा रहा है। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के कारण हादसे को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। स्कार्पियो का पीछे का हिस्सा डबरी में डूबा था। उसकी गहराई अधिक थी लेकिन पानी लगभग 10 फीट भरा हुआ था।
			<slash:comments>0</slash:comments>
शिक्षकों की हड़ताल जिले में आंशिक प्रभाव
The post शिक्षकों की हड़ताल जिले में आंशिक प्रभाव appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.
इस आंदोलन में केवल चार संगठनों के शिक्षक शामिल हुए, जबकि 16 अन्य संगठनों के शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहे और अपनी ड्यूटी निभाई। जिला मुख्यालय के सभी स्कूल सामान्य रूप से खुले रहे, बच्चों की पढ़ाई नियमित हुई और मध्याह्न भोजन भी दिया गया। अकलतरा ब्लॉक के शैक्षिक समन्वयक हड़ताल में भाग न लेकर गिरदावरी प्रशिक्षण में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा गुरुवार को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन शिक्षकों के विभिन्न संगठनों में विभाजित होने के कारण आंदोलन को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। अधिकांश स्कूल रोज की तरह खुले रहे। विद्यार्थी भी पहुंचे, पढ़ाई हुई और मध्याह्न भोजन भी दिया गया।
जिला मुख्यालय जांजगीर के नवीन कन्या माध्यमिक शाला, शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सदर जांजगीर, नवीन बालक पूर्व माध्यमिक शाला और डाटट परिसर में संचालित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भी सामान्य रूप से खुले रहे। हड़ताल में शामिल शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण, इन स्कूलों में अन्य नियमित शिक्षकों और बीएड प्रशिक्षार्थियों ने व्यवस्थाएं संभाल लीं।
जहां नियमित शिक्षक उपस्थित थे, वहां पढ़ाई के बाद बच्चों को मध्याह्न भोजन के बाद छुट्टी दे दी गई। हालांकि, ऐसे स्कूलों में सभी विषयों की पढ़ाई संभव नहीं हो पाई।
			<slash:comments>0</slash:comments>