मुंबई Archives - MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़

संजय राउत बोले- राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात
मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऑपरेशन ब्लू स्टार पर दिए बयान की सराहना करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राउत ने कहा कि राहुल गांधी एक साफ-सुथरे और ईमानदार नेता हैं, जो अपनी गलतियों को स्वीकार करने की हिम्मत रखते हैं।

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानकर बड़ी बात की है, जबकि उस समय वह राजनीति में नहीं थे। गलती स्वीकार करना राजनीति में दुर्लभ है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह को उनसे सीख लेनी चाहिए। ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद देश ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सेना के जनरल को खोया, लेकिन राहुल ने उस दौर की गलती को स्वीकार कर साहस दिखाया। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश में ऐसा नेता है। राजनीति में गलती स्वीकार करना बहुत बड़ी बात होती है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को राहुल गांधी से गलती स्वीकार करना और आगे बढ़ना सीखना चाहिए।”

संजय राउत ने हाल के आतंकी हमलों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राजनाथ सिंह कहते हैं कि करारा जवाब दिया जाएगा, लेकिन हम इंतजार कर रहे हैं। देश चाहता है कि आतंकियों को जवाब मिले। जब वह दिन आएगा, हम सरकार के साथ खड़े होंगे। कश्मीर में हालिया आतंकवादी हमले और पुलवामा हमले में 40 जवानों की शहादत के लिए कौन जिम्मेदार हैं? अमित शाह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, जैसे 26/11 हमले के बाद शिवराज पाटिल ने इस्तीफा दिया था। जब कड़ी प्रतिक्रिया देने का समय आएगा तो हम निश्चित रूप से सरकार के साथ खड़े होंगे।”

संजय राउत ने ऑल पार्टी मीटिंग में अपनी अनुपस्थिति का जिक्र करते हुए कहा, “हम वहां इसलिए नहीं गए, क्योंकि हम अमित शाह का इस्तीफा मांगते। इससे सरकार की स्थिति असहज हो जाती। संसद में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। 27 लोगों की मौत के बाद अमित शाह को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। हम संसद में यह मुद्दा उठाएंगे।”

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 1984 के सिख नरसंहार को लेकर तीखा हमला बोला है। सिरसा ने कहा, “1984 का सिख नरसंहार, एक ऐसा काला अध्याय जिसे कोई सिख कभी भूल नहीं सकता। कांग्रेस और गांधी परिवार की शह पर 8000 से ज्यादा सिखों को दिल्ली की सड़कों पर जिंदा जला दिया गया। गुरु घरों में बेअदबी हुई, माताओं की गोद उजड़ गई और आज राहुल गांधी उस दर्द पर बस ये कहते हैं, ‘जो हुआ, गलत हुआ’, क्या राहुल गांधी का यह बयान सिख समुदाय के दर्द को कम कर सकता है?”

The post संजय राउत बोले- राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.

MVA में सीट शेयरिंग पर बनी यह सहमति
मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 इस बार काफी दिलचस्प होने जा रहा है। शिवसेना और एनसीपी के विभाजन के बाद, यह पहली बार है जब सीएम पद के लिए चुनाव होगा। इस बीच, महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। अब यह तय हो गया है कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

MVA में सीट बंटवारे पर बनी सहमति

मुंबई में सीनियर नेताओं की बैठक के बाद एमवीए नेताओं के बीच गतिरोध खत्म हो गया है। कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, और शरद पवार की पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर अंतिम समझौता हो चुका है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि आज, बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे की जानकारी दी जाएगी।

किसे कितनी सीटें मिलेंगी

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 288 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 105, शिवसेना यूबीटी को 95, और एनसीपी (शरद पवार गुट) को 84 सीटें मिलेंगी। बाकी सीटें गठबंधन की अन्य छोटी पार्टियों को दी जाएंगी।

कांग्रेस और उद्धव गुट में टकराव

कांग्रेस और उद्धव गुट के बीच सीट बंटवारे को लेकर टकराव भी हुआ था। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बीच वाकयुद्ध हुआ। लेकिन, कांग्रेस के सीनियर नेता बालासाहेब थोराट ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मिलकर मामला सुलझाया।

मुंबई की तीन सीटों पर पेंच

मुंबई के शहरी क्षेत्र में, शिवसेना (यूबीटी) को 18, कांग्रेस को 14, और एनसीपी (शरद पवार) को 2 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, वर्सोवा, बांद्रा ईस्ट, और बायकुला की तीन सीटों पर अभी भी विवाद चल रहा है। दोनों पार्टियां इन सीटों पर अपना दावा कर रही हैं। उम्मीद है कि आज इस मुद्दे पर भी अंतिम फैसला हो जाएगा।

The post MVA में सीट शेयरिंग पर बनी यह सहमति appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.

Pushpa 2 में श्रद्धा कपूर की एंट्री, अल्लू अर्जुन के साथ निभाएंगी ये भूमिका!
नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa) का सीक्वल ‘पुष्पा 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है। पहले यह सीक्वल इस साल अगस्त में रिलीज होने वाला था, लेकिन ‘स्त्री 2’ के साथ संभावित क्लैश और अन्य कारणों से अब इसे दिसंबर में रिलीज किया जाएगा।

‘पुष्पा 2’ से जुड़ी हर नई अपडेट ने दर्शकों के बीच उत्साह को और बढ़ाया है। इस बार भी अल्लू अर्जुन, लाल चंदन की तस्करी के धंधे में पुलिस और अपने प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ते नजर आएंगे। जहां पहली फिल्म में ‘पुष्पाराज’ के इस कारोबार में बढ़ते कद को दिखाया गया था, वहीं इस सीक्वल में वह एक राजा की तरह सत्ता में दिखाई देंगे।

स्टार कास्ट की बात करें, तो फिल्म में पिछली कास्ट के ही कलाकार नजर आएंगे, लेकिन कुछ नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं। पिछली फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु ने ‘ऊ अंटावा’ गाने पर अल्लू अर्जुन के साथ धूम मचाई थी। इस बार खबर है कि उनकी जगह श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ में एक स्पेशल आइटम डांस के लिए कई अभिनेत्रियों से बातचीत की गई थी, और आखिरकार श्रद्धा कपूर को चुना गया है। वह इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ स्पेशल आइटम नंबर करती दिखेंगी। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो साउथ और नॉर्थ के इन दो बड़े सितारों को एक साथ देखना फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।

‘पुष्पा 2’ को माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की ‘छावा’ से मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों ही फिल्में 6 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। अब देखना होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।

The post Pushpa 2 में श्रद्धा कपूर की एंट्री, अल्लू अर्जुन के साथ निभाएंगी ये भूमिका! appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.

ठाणे के कल्याण स्टेशन पर ट्रेन पटरी से उतरी, यात्रियों में मचा हड़कंप
मुंबई।महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण स्टेशन पर शुक्रवार को एक उपनगरीय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करते समय पटरी से उतर गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी के मुताबिक, टिटवाला-सीएसएमटी ट्रेन रात करीब 9 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पटरी से उतरी, जिससे मुख्य लाइन पर सेवाएं बाधित हो गईं।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि घटना के समय ट्रेन धीमी गति में थी और प्लेटफॉर्म पर रुकने वाली थी, तभी ट्रेन का पिछला डिब्बा पटरी से उतर गया। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सीआर मुंबई डिवीजन के डीआरएम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश में कहा कि तकनीकी समस्या के कारण मेनलाइन सेवाएं देर से चल रही हैं और असुविधा के लिए खेद जताया।

गौरतलब है कि कल्याण, मध्य रेलवे का एक व्यस्त जंक्शन है, जहां से उपनगरीय और लंबी दूरी की कई ट्रेनें गुजरती हैं। इससे पहले रविवार को, पश्चिमी रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन के पास एक ट्रेन भी पटरी से उतर गई थी।

The post ठाणे के कल्याण स्टेशन पर ट्रेन पटरी से उतरी, यात्रियों में मचा हड़कंप appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.