G-LDSFEPM48Y

CBSE ने किया 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार रात को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित कीं। ये परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेगी।

10वीं परीक्षा की शुरुआ
10वीं का पहला पेपर इंग्लिश का होगा। इसके बाद 20 फरवरी को साइंस का पेपर होगा, जिसमें एक दिन का गैप रहेगा। सोशल साइंस का पेपर 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। 10वीं के छात्रों का अंतिम पेपर 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन, IT या AI का होगा।

12वीं परीक्षा की शुरुआत
12वीं के छात्रों का पहला पेपर 15 फरवरी को आंत्रप्रेन्योरशिप का होगा। इसके बाद फिजिक्स का पेपर 21 फरवरी और केमिस्ट्री का पेपर 27 फरवरी को होगा। 11 मार्च को अंग्रेजी का एग्जाम होगा, जबकि हिंदी का पेपर 15 मार्च को होगा। 4 अप्रैल को 12वीं का अंतिम पेपर साइकोलॉजी का होगा।

देखें 10वीं-12वीं का टाइम टेबल


CBSE ने पहली बार परीक्षा से 86 दिन पहले डेटशीट जारी की है, क्योंकि इस बार स्कूलों ने समय से लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) जमा की है। इस सत्र में 44 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!