कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न, BJP मुख्यालय में मंथन

भोपाल। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान हो रहा है। रुझानों में फिलहाल कांग्रेस 114 सीटों के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। 80 सीटों के साथ भाजपा दूसरे और 24 सीटों के साथ जेडीएस तीसरे स्थान पर है। मध्य प्रदेश में भी इस साल के अंत में चुनाव है। ऐसे में कर्नाटक चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है तो भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है।

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ ही आतिबाजी की जा रही है। कांग्रेस के पक्ष में रूझान आने के बाद से ही कांग्रेस मुख्यालय पर नेता पहुंच रहे है। दोपहर 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय में ढोल नगाड़ों पर नेता नाचते नजर आए। आतिबाजी की गई। नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

 

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा मुख्यालय में पहले की अपेक्षा चलह पहल कम है। नेता अभी भी रूझानों के बदलने की आशा में टीवी पर नजीते देख रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी कार्यालय में बैठकर चर्चा कर रहे है। अभी तक भाजपा की तरफ से कर्नाटक चुनाव पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!