मध्यप्रदेश के इन जिले में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना

भोपाल : मध्यप्रदेश में नौतपा के बीच बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई है। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसलिए नमी आने से बादल बन रहे है।

इसके अलावा प्री-मानसून गतिविधयां शुरू हो गई हैं। इस वजह से शाम के समय गरज-चमक और तेज हवा के साथ भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पीके शाह ने बताया कि तापमान में भी धीरे धीरे बढ़ोतरी होती रहेगी। जून के प्रथम सप्ताह तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

रायसेन में 43.8 तापमान दर्ज
प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रायसेन में दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!