मध्यप्रदेश के कई जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल में आमद दर्ज करा दी है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में भी हलचल बढ़ने लगी है। इस वजह से लगातार नमी आने लगी है। वातावरण में आर्द्रता बढ़ने के कारण मध्य प्रदेश में उमस बढ़ने लगी है। हालांकि तापमान बढ़ा हुआ रहने के कारण राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब मानसून पूर्व की गतिविधियां और तेज होंगी। इसके तहत पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। साथ ही बुधवार के अधिकतम तापमान (39.4 डिग्रीसे.) की तुलना में 2.5 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण वातावरण में नमी बढ़ने लगी है। इस वजह से जहां उमस बढ़ने लगी है, वहीं तापमान बढ़ते ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!