G-LDSFEPM48Y

MP में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मध्यप्रदेश,कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश के आसार है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ 14 से 17 अप्रैल के बीच रहेगा।

मध्य और उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू का प्रकोप दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मध्यभाग में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 से 5 दिन मध्यप्रदेश, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।तेज हवाएं करीब 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी। देश के समुद्र तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!